झारखंड

Simdega : घरेलू परेशानी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, हालत गंभीर

Sarita
6 July 2024 1:24 PM IST
Simdega : घरेलू परेशानी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, हालत गंभीर
x

सिमडेगा Simdega : सिमडेगा Simdega में घरेलू परेशानी के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. यह पूरा मामला जिला के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरवागढ़ा बस्ती का है. मामले में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, खरवागढ़ा निवासी सुर्योधन सिंह नामक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घरेलू परेशानी और आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. बीती देर रात वह अपनी इन्हीं परेशानियों से तंग कर अपने कमरे में एक साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

लेकिन इस दौरान कमरे में कुछ आवाज हुई और घर वाले जाग गए. घर वालों ने खिड़की से इसे फांसी में झूलता हुआ देखा तो वह हल्ला करते हुए इसे रोकने का प्रयास किया. घरवालों ने किसी तरह इसके कमरे का दरवाजा खोला और उसके बाद इसे फांसी Hanging के फंदे से नीचे उतारा. लेकिन तब तक सुर्योधन बेहोश हो चुका था. घर वाले आनन फानन में इसे सदर अस्पताल लेकर आए. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. आज सुबह वह होश तो आ गया है लेकिन कुछ बोल नहीं पा रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक इसकी हालत गंभीर बनी हुई है.


Next Story