झारखंड
Simdega: जंगल में मिले शव मामले का उद्भेदन, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
18 Jun 2025 7:19 PM IST

x
Simdega सिमडेगा: जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के लतापानी जंगल में बोरे में मिले शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जनकारी सिमडेगा एसपी एम. अर्शी ने प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान सुशील बा के रूप में हुई थी. उसकी हत्या के आरोप में बांसपाहर गांव निवासी पीतांबर लोहरा को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ा. पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया. हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या में और कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. एसपी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
TagsSimdega जंगलमिले शव मामले उद्भेदनहत्या आरोपी गिरफ्तारSimdega forestdead body foundcase solvedmurder accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





