राजस्थान
श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान ने किये जरूरतमंद बच्चों को 151 स्वेटर वितरित
Gulabi Jagat
4 Dec 2025 11:30 PM IST
x
Bhilwara ,भीलवाडा। श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान भीलवाड़ा के पदाधिकारियों द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धाकड़ खेड़ी 1 में 151 जरूरतमंदों को स्वेटर वितरित किये गये। प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सर्दी की अधिकता को देखते हुये संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा धाकड़ खेड़ा के सरकारी विद्यालय में ठण्ड से बचाव हेतु बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये। स्वेटर प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे जो देखने लायक थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मून्द्रडा थे। विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष महेश जाजू, नवीन झंवर चाँदमल राठी, संतोष शर्मा, शिवलाल शर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन वशिष्ठ अध्यापक राधेश्याम व्यास ने किया। अंत मे प्रधानाचार्य महोडू रशाद आलम काजी द्वारा संस्थान का आभार प्रकट किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraभीलवाडाश्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान भीलवाड़ा
Next Story





