
x
सरायकेला में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज, ईचागढ़-चौका से भारी मात्रा में बालू जब्त
Sand Mining : सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने गुरुवार को अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए ईचागढ़ और चौका थाना क्षेत्र में कार्रवाई की. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया गया.
ईचागढ़ और चौका में छापेमारी, 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त
निरीक्षण के दौरान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो, जारागोडीह और वीरडीह बालू घाटों के विभिन्न जीआर (GR) स्थलों से करीब 38,100 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया. इसके बाद चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह में भी छापेमारी की गई, जहां विभिन्न जीआर स्थलों पर 10,200 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया. इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 48,300 घनफीट अवैध बालू प्रशासन ने जब्त किया.
बालू के खनन और भंडारण की जांच करने पहुंचे अधिकारी
बिना चालान वाहन जब्त, अवैध बालू का होगा ई-ऑक्शन
अभियान के दौरान चौका-पातकुम सड़क पर वाहन संख्या JH05CA6325 बिना वैध परिवहन चालान के पत्थर खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया. प्रशासन ने वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए चौका थाना के सुपुर्द कर दिया. जिला प्रशासन की और से बताया गया कि जब्त किए गए अवैध बालू भंडारण के संबंध में नियमानुसार ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : डीसी
इधर जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन का जांच और प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जाएगा.
Tagsसरायकेलाईचागढ़अवैध खननजिला प्रशासन की कार्रवाई48300 घनफीट बालू जब्तSaraikelaIchagarhillegal miningaction by district administration300 cubic feet of sand seizedJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspape
Next Story





