झारखंड

सावन की तीसरी सोमवारी पर अनुसूचित जाति कल्याण संघ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का किया गया आयोजन

Renuka Sahu
1 Aug 2022 4:40 AM GMT
Scheduled Caste Welfare Association organized a free service camp for the devotees on the third Monday of Sawan
x

फाइल फोटो 

सावन के तीसरे सोमवार को अनुसूचित जाति कल्याण संघ की ओर से टिस्को कैंप परिसर स्थित पावर हाउस-कॉपरेटिव स्टोर मुख्य मार्ग पर शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन के तीसरे सोमवार को अनुसूचित जाति कल्याण संघ की ओर से टिस्को कैंप परिसर स्थित पावर हाउस-कॉपरेटिव स्टोर मुख्य मार्ग पर शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन अनुसूचित जाति कल्याण संघ नोवामुंडी के अध्यक्ष कृष्णा करुवा एवं महासचिव नितेश करुवा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया. शिविर के सफल आयोजन में संस्था के बच्चन करुवा, दीपू करुवा, कृष्णा गरबा, नीतीश कुमार करुआ, सत्यम करुवा, किशन करुवा, श्रीकांत करुवा, सन्नी करुवा, अंजीत करुवा, सुमित करुवा, अनिल करुवा, संतोष करुवा, सुनील करुवा, राधे, समीर करुवा, नंदन करुवा, लक्ष्मण, सुजीत, बिसान करुवा, डोन्न मिहिर साहू, गोविंद आदि ने अहम भूमिका अदा की.

शिविर में इन्होंने किया सहयोग
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य शम्भू हाजरा, बालीझरण मुखिया रवि सामड, उषा हेस्सा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती बेहर, पिंकी करवा, सुभद्रा करवा, रीमा करवा, निमा गुचछायत, सीमा एवं समाज के सम्मानित कमल करवा एवं उमेश करवा ने भी सेवा शिविर में अपना सहयोग दिया.
Next Story