झारखंड
Saraikela: पारिवारिक विवाद में पति ने मां-बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
Tara Tandi
31 March 2025 1:13 PM IST

x
Ranchi रांची : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया में मां-बेटे की हत्या कर दी गयी. यह घटना सोमवार की सुबह में हुई है. जहां आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी. वे मूल रूप से रड़गांव के रंग गांव के रहने वाले थे.
मृतकों की पहचान पार्वती मुंडा (35) और उसके बेटे गणेश मुंडा (5) के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्यारे पति को भी घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. दोनों शराब के आदि भी थे. सोमवार को भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी बीच पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को लोहे के तवे से पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया.
TagsSaraikela पारिवारिक विवादपति मां-बेटेपीट-पीटकर मार डालाSaraikela family disputehusbandmother and sonbeaten to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





