झारखंड
Saraikela: ईचागढ़ में नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Tara Tandi
29 March 2025 11:26 AM IST

x
Chandil चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नारो से नदीसाई जाने वाली सड़क पर करकरी नदी के पुल के नीचे नदी से महिला का शव बरामद किया गया. महिला की उम्र 32 वर्ष के आसपास होगी. उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. ईचागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है. महिला के हाथों में चूड़ी व शंखा है.
थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने लाश के पास से खून से सने कुछ पत्थर बरामद किए हैँ. महिला के सिर पर चोट के गंभीर निशान भी हैं. हो सकता है कि उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया हो. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टममार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा.
TagsSaraikela ईचागढ़नदी में मिला महिला शवहत्या आशंकाSaraikela Ichagarhwoman's body found in the rivermurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





