झारखंड
Santosh Kumar Gangwar ने खूंटपानी में ग्रामीणों से किया संवाद
Gulabi Jagat
2 Sept 2024 10:25 PM IST
x
Chaibasa चाईबासा: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के बड़ा गुंटिया पुतिदा गांव पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल ने यहां ग्रामीणों से बातचीत की।
योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे
इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि लोगों के विकास के लिए देशभर में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार चाहती है कि देश का हर नागरिक तरक्की करे और अपना जीवन अच्छे से जिए। इसलिए जरूरी है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
राज्यपाल ने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ली
ग्रामीणों से बातचीत के क्रम में उन्होंने स्वच्छ पेयजल, एलपीजी गैस कनेक्शन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही आवास योजना की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए निर्मित आवास की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली।
जल मीनार से लगातार पानी गिरने की शिकायत
संवाद के दौरान एक महिला ने राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पुतिदा गांव में जल मीनार से लगातार पानी गिर रहा है। राज्यपाल ने अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेने और जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
संवाद कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की बहनों ने राज्यपाल को बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से लाभ है। यह भी बताया गया कि समूह की बहनें डायन-बिसाही आदि कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा में महिलाओं को मेठ बनने का अवसर मिल रहा है।
स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
संवाद कार्यक्रम के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सखी मंडल की बहनों को चेक प्रदान किया। साथ ही स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियां वितरित की गईं। राज्यपाल ने जिले में तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की।
राज्यपाल ने किया पौधारोपण
इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। राज्यपाल के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
TagsSantosh Kumar GangwarखूंटपानीKhuntapaniRuralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारग्रामीण
Next Story





