झारखंड

झारखंड में अग्निपथ को लेकर बवाल जारी, रेलवे ने किया इन ट्रेनों को रद्द, राजभवन के सामने युवाओं का प्रदर्शन

Renuka Sahu
18 Jun 2022 6:35 AM GMT
झारखंड में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल तीसरे दिन भी जारी है। विरोध प्रदर्शन का खामियाजा सबसे ज्यादा रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल तीसरे दिन भी जारी है। विरोध प्रदर्शन का खामियाजा सबसे ज्यादा रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कुछ का रूट डायवर्ट हुआ है। शनिवार को भी हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेलखंड बाधित होने के कारण रात्रि कालीन लंबी दूरी की कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों की संख्या में यात्री फंस गए हैं। ट्रेन के इंतजार में यात्री जसीडीह स्टेशन पर परेशान देखे गए। बोकारे के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं रांची में राजभवन के सामने कई युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये ट्रेनें हुईं रद्द
1. 22388 धनबाद-हावड़ा एक्सप्रेस
2. 12366 रांची-पटना जन शताब्दी
3. 03360 वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर
4. 03364 डिहरी आन सोन-बरवाडीह पैसेंजर
5. 13306 डिहरी आन सोन-धनबाद पैसेंजर
6. 03342 डिहरी आन सोन-बरकाकाना पैसेंजर
7. 03312 डिहरी आन सोन-बरवाडीह पैसेंजर
8. 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस
9. 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी
10. 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड
11. 13554 वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर
12. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस
13. 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस
14. 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी
15. 03311 बरवाडीह-डिहरी आन सोन पैसेंजर
16. 03363 बरवाडीह-डिहरी आन सोन पैसेंजर
17. 13545. आसनसोल-गया एक्सप्रेस
18. 13553. आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस
संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात
बोकारे में युवाओं के विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्तत व्यवस्था की है। पुलिस को गर्गा पुल के पास प्रदर्शन की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल को तैनात किया गया है।
राजभवन के सामने प्रदर्शन
केंद सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में रांची में युवाओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है। विभिन्न जिलों से आए युवा राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां और भी युवाओं के आने का सिलसिला जारी है।
रांची-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस मूरी स्टेशन से देर रात वापस रांची लौटी
युवाओं के विरोध के चलते रांची से पटना रवाना हुई ट्रेन को शुक्रवार रात को मुरी स्टेशन से वापस कर दिया है। इसके बाद देर रात ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की गई। रेल मंडल रांची के डीआरएम के अनुसार धनबाद रेल मंडल ने ट्रेन रिसीव करने से मना कर दिया। इसके पीछे की वजह युवाओं का विरोध-प्रदर्शन बताया गया है। रांची रेल मंडल अपने सभी यात्रियों का किराया वापस करेगी। शनिवार को भी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
Next Story