झारखंड

रिम्स में हादसा: चौथे तल्ले से गिरी महिला

Saba Naaz
6 July 2026 8:11 PM IST
रिम्स में हादसा: चौथे तल्ले से गिरी महिला
x

रांची: रिम्स अस्पताल में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्त्री एवं प्रसूति विभाग में भर्ती एक महिला चौथे तल्ले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गिरने के बाद ग्राउंड फ्लोर के कॉरिडोर में मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनी और महिला को गंभीर हालत में फर्श पर पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा में तैनात SAP व होमगार्ड के जवान तुरंत वहां पहुंचे। इसी दौरान महिला के पति और बच्चा भी चौथे तल्ले से नीचे पहुंच गए।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत उठाकर रिम्स के सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केयर ICU में शिफ्ट कर दिया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला चौथे तल्ले से कैसे गिरी। मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Next Story