झारखंड

राहत! रांची छोड़ पूरा झारखंड हुआ कोरोना मुक्त, 23 जिलों में अभी कोरोना के एक भी एक्टिव मरीज नहीं

Renuka Sahu
17 April 2022 2:15 AM GMT
राहत! रांची छोड़ पूरा झारखंड हुआ कोरोना मुक्त, 23 जिलों में अभी कोरोना के एक भी एक्टिव मरीज नहीं
x

फाइल फोटो 

देश के कई राज्यों में जहां कोरोना केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं, वहीं झारखंड के लिए राहत भरी खबर है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश के कई राज्यों में जहां कोरोना केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं, वहीं झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। रांची को छोड़कर पूरा झारखंड कोरोना मुक्त हो गया है। फिलहाल सूबे की जो स्थिति है उसके अनुसार एक्टिव मरीज सिर्फ रांची में ही हैं। वह भी सिर्फ पांच। ये बीते चार दिनों में मिले हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। यानी अगले तीन दिनों में यदि रांची में एक भी मरीज नहीं मिले तो रांची भी कोरोना मुक्त हो जाएगा।

राज्य में शुक्रवार को 4111 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें एक भी पॉजिटिव मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार को गुमला में जहां एक भी सैंपल की जांच नहीं हुई। वहीं, सिमडेगा व लोहरदगा में महज 5-5 सैंपल की जांच की गयी। बोकारो में सर्वाधिक 714, देवघर में 445, पलामू में 439 जबकि, रांची में महज 159 सैंपल की जांच हुई। राज्य के 11 जिलों में सैंपल जांच की संख्या 100 से कम थी।
जिलों में आरटीपीसीआर व ट्रूनैट जांच बंद : ज्यादातर जिलों में न तो आरटीपीसीआर से जांच हो रही है, न ही ट्रूनैट जांच । शुक्रवार को महज छह जिलों में आरटीपीसीआर से 363 जांच हुई। जिसमें रांची में 159, साहिेबगंज में 75, हजारीबाग में 55, पूर्वी सिंहभूम में 37 व बोकारो में 34 जांच किए गए। रांची में शुक्रवार को ट्रूनैट या रैपिड एंटीजेन से एक भी जांच नहीं हुई।
झारखंड में 89 प्रतिशत जांच रैट के भरोसे
राज्य में फिलहाल जांच की संख्या काफी कम है। जो जांच हो रही हैैं, उसमें से भी अधिकांश जिलों में केवल रैपिड एंटीजेन से ही किए जा रहे हैं। शुक्रवार की बात करें तो राज्य में की गई जांच में 89.32 प्रतिशत जांच केवल रैपिड एंटीजेन से किए गए। कुल 4111 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 3672 रैट से, 76 ट्रूनैट से जबकि 363 आरटीपीसीआर से हुई। राज्य के 22 जिलों में रैट से कुल 3672 जांच किए गए।
जिसमें 13 जिलों में 100 प्रतिशत जांच रैपिड एंटीजेन के माध्यम से हुए। इन जिलों में आरटीपीसीआर व ट्रूनैट के माध्यम से एक भी सैंपल की जांच नहीं हुई, ।

Next Story