झारखंड

Ranchi: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
31 May 2025 11:18 AM IST
Ranchi: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
Ranchi रांची : ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी है. यह घटना जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान रेलवे के पास शुक्रवार की रात घटी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी.
पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
पुलिस ने शिनाख्त और घटना की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
Next Story