
x
Ranchi रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि घटना में एक किशोरी घायल हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार घटना अनगड़ा के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भुसूर जंगल मोड़ पर हुई। यहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे रखे बड़े पाइप से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में बाइक चला रहे युवक और एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार 15 वर्षीय किशोरी रेखा मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक किशोरी की पहचान 16 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है।
हालांकि बाइक चालक का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक गीता पिठोरिया थाना क्षेत्र के राधा गांव की रहने वाली थी, घायल रेखा भी इसी गांव की रहने वाली है। घटना के वक्त दुर्घटनास्थल के पास से अनगड़ा की ओर जा रही 108 एंबुलेंस की नजर घायलों पर पड़ी। एंबुलेंस सभी को लेकर सीएचसी अनगड़ा पहुंची। यहां डॉक्टरों ने युवक और गीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रेखा का इलाज किया गया। सभी को सीएचसी से रिम्स भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर अनगड़ा थाने की पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि तीनों अपने घर से पिठोरिया चौक जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद सभी भुसूर स्थित रोज गार्डेन पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
TagsRanchiबाइकपाइपटकराई2 मौतRanchibikepipecollision2 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





