झारखंड

रांचीः धुर्वा जेएन कॉलेज के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर जान दी, क्या है इस आत्महत्या की वजह?

Renuka Sahu
15 Feb 2022 2:42 AM GMT
रांचीः धुर्वा जेएन कॉलेज के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर जान दी, क्या है इस आत्महत्या की वजह?
x
झारखंड के धुर्वा जेएन कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के धुर्वा जेएन कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने गर्लफ्रेंड को कॉल करके सबकुछ बता दिया। उसके बाद गर्लफ्रेंड कॉल करती रही और सौरभ ने फांसी लगा ली। 22 वर्षीय सौरभ का शव

सोमवार को उनके मौसाबाड़ी के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल कैंप स्थित एक घर से बरामद किया गया। मृतक सौरभ परिवार के साथ उसी कैंप में रहता था।
वर्तमान में सौरभ पैसा फाइनांस के अलावा जमीन के कारोबार से भी जुड़ा था। बताया जा रहा है कि बाजार में पैसे अधिक फंसने के कारण वह कर्जदार हो गया था। जिस वजह से वह डिप्रेशन में था।
जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया। मामले में सौरभ के बड़े भाई अशोक तिवारी के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस प्रेम प्रसंग और अन्य बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सौरभ की महिला दोस्त और परिजनो से पूछताछ की जाएगी।
महिला दोस्त को बताकर की आत्महत्या
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ की एक महिला दोस्त है। वह उसके साथ हर बात शेयर किया करता था। प्रतिदिन दोनों के बीच फोन पर देर रात तक बातें होती रहती थी। रविवार की रात भी सौरभ और उसकी महिला दोस्त से बातचीत हो रही थी। पैसा फाइनांस और कर्ज में डूबने की बात हो रही थी। इसी क्रम में उसने महिला दोस्त से खुदकुशी करने की भी बात की। इसके बाद उसने फोन काट दिया।
जबतक दोस्त पहुंचा तबतक मर चुका था सौरभ
लगातार महिला दोस्त ने सौरभ को फोन किया, मगर वह फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला दोस्त ने सौरभ के एक मित्र को देर रात फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी। उस दोस्त ने सौरभ को फोन किया, मगर वह भी फोन नहीं उठाया। सौरभ का वह दोस्त भागा भागा सौरभ के घर पहुंच गया। सौरभ के परिजनो को उठाया और मामले की जानकारी दी। जब परिजन उसके कमरे में गए, तब तक वह फंदे से झूल चुका था। आनन-फानन में उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी जगन्नाथपुर पुलिस को दी गई।
Next Story