झारखंड

Ranchi: दो हत्या के आरोपी युवक का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद

Tara Tandi
28 Feb 2025 2:55 PM IST
Ranchi: दो हत्या के आरोपी युवक का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद
x
Ranchi रांची : दो हत्या के आरोपी युवक का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद हुआ है. यह मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड-1 का है. जहां शुक्रवार को सुमित वर्मा उर्फ टकला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया. उसका शव रस्सी के सहारे कमरे में लटक रहा था. शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी सुखदेवनगर पुलिस को दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमित वर्मा की हत्या हुई है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
दो हत्या की घटना को दिया था अंजाम
मृतक युवक ने महज 17 की उम्र में अपने बचपन के दोस्त अंकुश शर्मा की बिरला मैदान में हत्या की थी. उसकी हत्या पत्थर से कूचकर बेरहमी से की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने उसे पकड़ कर रिमांड होम भेजा था. जहां एक साल रहने के बाद उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा गया था. जेल से निकलने के बाद उसने दोबारा अपने ही दोस्त अविनाश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. वह कुछ माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था. टकला का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था.
Next Story