
x
Ranchi रांची : झारखंड की नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने शुक्रवार को राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इससे पहले उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.
वहीं, दूसरी ओर अब राज्य में नगर निकाय चुनाव कराए जाने की संभावना बढ़ गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार अगली कैबिनेट की बैठक में नगर निकाय चुनाव पर सरकार अहम फैसला भी ले सकती है.
वहीं, 14 अक्टूबर को नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इधर, कांग्रेस, बीजेपी और जदयू समेत कई राजनीतिक दलों ने नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस ने 11 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है, जबकि बीजेपी सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में जुटी है.
TagsRanchi राज्य निर्वाचन आयुक्तराज्यपाल मुलाकातRanchi State Election CommissionerGovernor meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





