छत्तीसगढ़
दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री यादव
Shantanu Roy
3 Oct 2025 6:17 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव विगत दिवस विजयादशमी पर्व के दिन नगर के बैगापारा मिनी स्टेडियम और ऋषभ ग्रीन सिटी में आयोजित दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां पर भगवान श्रीराम के आरती एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश/नगरवासियों की जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों और नगरवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। यह पर्व हमें सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाता है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें समाज में समरसता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाना होगा। यही मार्ग हमें एक सशक्त और सभ्य समाज की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना केवल शासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन में नैतिकता, न्याय और समानता को स्थापित करने का संदेश देता है। आज के बदलते परिवेश में श्रीराम के आदर्शों और दशहरा पर्व की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों/नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक सोच, सहयोग की भावना को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि दशहरा का यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सदैव सत्य और धर्म की ही होती है। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





