झारखंड

Ranchi पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Tara Tandi
6 Oct 2024 3:16 PM IST
Ranchi  पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
x
Ranchi रांची : पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिले के मांडर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में कहा कि इनके मित्र आनन्द एक्का को अधनु पाहन ने अवैध हथियार के बट से मारकर जख्मी कर दिया है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अधनु पाहन को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया. इनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल को बरामद किया गया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. अधनु पाहन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, उसके खिलाफ चान्हो और मांडर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है.
Next Story