झारखंड
Ranchi: कचहरी इलाके में गंदगी का ढेर, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Tara Tandi
31 March 2025 7:53 PM IST

x
Ranchi रांची : राजधानी रांची में नगर निगम से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कचहरी के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है. यहां दिनभर हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सफाई की बदहाल स्थिति ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है. नालियों से उठती बदबू और हर जगह फैला कचरा नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां एक सार्वजनिक शौचालय भी बनाया गया है, लेकिन सफाई के अभाव में यह समस्या का कारण बन गया है. आसपास के लोग इस शौचालय से उठने वाली दुर्गंध से काफी परेशान हैं. सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है.
मच्छरों और बीमारियों का बढ़ता खतरा
लोगों का कहना है कि गंदगी और नालियों की बदबू के कारण मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है. जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने नगर निगम से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस समस्या को गंभीरता से लेता है या नहीं, या फिर लोग यूं ही गंदगी और बदबू से जूझते रहेंगे.
TagsRanchi कचहरी इलाकेगंदगी ढेरनगर निगमसफाई व्यवस्थाउठे सवालRanchi court areagarbage heapmunicipal corporationcleanliness systemquestions raisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





