
x
Ranchi रांची: झारखंड के रांची में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर चौक का है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें पिकअप वैन के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई|
मृतक ड्राइवर की पहचान बख्तियारपुर निवासी के रूप में हुई है. पिकअप वैन पर अमूल मिल्क लिखा हुआ है. पुलिस ने पिकअप वैन और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ|
TagsRanchiट्रकपिकअपटक्करचालकमौतRanchitruckpickupcollisiondriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





