
x
Ranchi रांची : झारखंड की राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार पहले एक बस में आग लगी, फिर देखते ही देखते आग की लपटें बेहद तेज हो गईं और आसपास खड़ी 5 और बसों को अपनी चपेट में ले लिया। एक साथ 6 से बसों में आग लगने की वजह से मौके पर हड़कंप मच गया।बस मालिकों ने इस घटना के पीछे एक बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है। बताया गया है कि खादगढ़ा बस स्टैंड में अचानक हुई इस घटना से जब तक लोग कुछ समझ पाते, उन्होंने देखा कि कुछ ही दूर पर खड़ी छह बसें भी आग की चपेट में आ गई।
एक साथ छह बसों में आग लगने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के वक्त स्टैंड में मौजूद बस के ड्राइवरों ने किसी तरह से अपनी बसों को इधर-उधर कर आग की चपेट में आने से बचने की कोशिश की।बस संचालकों को अंदेशा है कि किसी ने जानबूझ कर बसों में आग लगाई है। सबसे हैरानी की बात है कि जिन बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं है। आमतौर पर एसी बसों में ही शॉर्ट सर्किट की वजह से कई बार आग लग जाती है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
TagsRanchiबस स्टैंड6 बसोंआगहड़कंपRanchibus stand6 busesfirepanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





