झारखंड

Ranchi: 14 साल पहले लापता बच्ची का अब तक नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को पुलिस देगी इनाम

Tara Tandi
25 Nov 2024 1:31 PM IST
Ranchi: 14 साल पहले लापता बच्ची का अब तक नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को पुलिस देगी इनाम
x
रांची Simdega : सिमडेगा जिले से 14 साल पहले लापता हुई बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इसको लेकर सिमडेगा पुलिस ने बच्ची के बारे में सही सूचना देने वाले को एक लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है. सिमडेगा पुलिस ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर कहा है कि बोलवा थाना क्षेत्र की रहने नाबालिग बच्ची दोमनिका डुंगडुंग साल 2010 में दिल्ली काम करने गयी थी. जो अबतक घर वापस नहीं आयी है. इसको लेकर साल 2015 में बोलवा थाना में अपरहण का मामला दर्ज किया गया था. सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि बच्ची के बारे में जो सही जानकारी देगा, उसे एक लाख रूपये का इनाम दिया जायेगा.
Next Story