झारखंड
Ranchi : पुलिस की पिटाई का शिकार नाबालिग, प्रशासन ने मुआवजे की घोषणा की
Tara Tandi
21 Jun 2025 12:36 PM IST

x
Ranchi रांची : पुलिस ने जिस नाबालिग लड़के की थाना में पिटाई की थी, उसे अब एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार की शिकायत पर राष्टीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सरकार को चार सप्ताह के अंदर नाबालिग लड़के को मुआवजा देने का आदेश दिया है.
यह मामला खूंटी जिले का है. पिछले साल फरवरी महीने में महिला थाना पुलिस पर मानव तस्करी के आरोपी के नाबालिग बेटे को थाने ले जाकर पीटने का आरोप लगा था. यह आरोप बच्चे के परिजनों ने लगाया था. आरोप यह था कि महिला थाना की पुलिस मानव तस्करी मामले में एक व्यक्ति को ढूंढ़ने गयी थी
जब पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो पुलिस उसके बेटे को उठाकर थाना ले गयी और उसे इतना पीटा कि वह उठने बैठने की स्थिति में नहीं था. इस मामले में दोषी पुलिस पदाधिकारी कर गाज गिरी थी.
TagsRanchi पुलिसपिटाई शिकार नाबालिगप्रशासन मुआवजे घोषणाRanchi Policeminor beaten victimadministration announces compensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





