झारखंड

Ranchi : नाबालिग लड़के ने कार से 2 लोगों को रौंदा, एक की मौत

Sarita
17 May 2025 7:10 AM IST
Ranchi : नाबालिग लड़के ने कार से 2 लोगों को रौंदा, एक की मौत
x
Ranchi रांची: झारखंड के रांची में 14 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी कार से दो राहगीरों को रौंद दिया. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टिलरी ब्रिज के पास हुई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप मिंज के रूप में हुई है. घायल महिला की पहचान प्रीति के रूप में हुई है, जो डीएवी नंदराज स्कूल में शिक्षिका हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था|
उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई. जिससे कार सड़क किनारे चल रहे प्रदीप मिंज और शिक्षिका प्रीति से टकरा गई. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां आज सुबह इलाज के दौरान प्रदीप मिंज की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है|
Next Story