झारखंड
Ranchi: 1528 किलो डोडा के साथ पकड़ाये लूसा को हाईकोर्ट से बेल
Tara Tandi
29 Oct 2024 1:04 PM IST
x
Ranchi रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने 1528 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त लूसा पाहन को बेल दे दी है. कोर्ट ने लूसा को 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत की सुविधा प्रदान की है. लूसा की बेल पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपी की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की. बता दें कि लूसा के खिलाफ इसी वर्ष रांची के नामकुम थाना में कांड संख्या 124/24 दर्ज किया गया था. पुलिस ने उसे तस्करी के लिए तैयार 1528 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा जब्त किया गया डोडा अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाना था.
TagsRanchi 1528 किलो डोडापकड़ाये लूसाहाईकोर्ट बेलRanchi 1528 kg dodaLusa caughtHigh Court bailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





