छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता नितिन भंसाली को AICC ने दी अहम जिम्मेदारी

Nil dhankar
29 Oct 2024 11:15 AM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता नितिन भंसाली को AICC ने दी अहम जिम्मेदारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कांग्रेस नेता नितिन भंसाली को पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विदर्भ की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट साउथ नागपुर का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। नितिन भंसाली ने इस जिम्मेदारी के लिए एआईसीसी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार प्रकट किया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा। 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां 9.63 मतदाता हैं। 1 लाख 186 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

साल 2019 का चुनाव बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने एनडीए के बैनर तले लड़ा था। बीजेपी ने 165 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना ने 126 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 56 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। उसे 44 सीटों पर ही जीत मिली थी। एनसीपी को 54 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उसने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

Next Story