
x
Ranchi रांची: गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास बुधवार सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतक की पहचान जामटोली गांव निवासी हरखू लोहारा के पुत्र बिसु लोहार के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान जरिया गांव निवासी राय स्वांसी के पुत्र जतरू स्वांसी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो युवक कामडारा के जरिया गांव से मोटरसाइकिल (JH23C5454) पर सवार होकर सामान खरीदने कामडारा बस्ती जा रहे थे। वे कामडारा बस्ती पहुंचने ही वाले थे कि एक यात्री बस को ओवरटेक करने के प्रयास में सिमडेगा दिशा से एक ट्रक आ गया। ट्रक और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। बिसु लोहार ट्रक के पहिए से बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जतरू स्वांसी भी ट्रक के नीचे फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा ले जाया गया।
Next Story





