झारखंड
Ranchi: हेमंत ने पत्नी कल्पना संग फोटो शेयर कर हरतालिका तीज की बधाई दी
Tara Tandi
6 Sept 2024 12:29 PM IST

x
Ranchi रांची: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज होता है. इस बार यह पर्व 6 सितंबर यानी आज मनाया जायेगा. हरतालिका तीज के दिन सुहागनें निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस खास अवसर पर राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने भी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ फोटो शेयर की है. हेमंत ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर पत्नी को हरतालिका तीज की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों/माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है. यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपके जीवनसंगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है. महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा. मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें. सभी दंपतियों को पुनः हरतालिका तीज की शुभकामनाएं.
TagsRanchi हेमंत पत्नी कल्पनाफोटो शेयरहरतालिका तीज बधाई दीRanchi Hemant's wife Kalpanashared photocongratulated on Hartalika Teejजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





