
x
Ranchi रांची:गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर पूरे झारखंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। राज्य-स्तरीय समारोह सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उप-राजधानी दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में उपायुक्त समारोह का नेतृत्व करेंगे।
सोरेन वैश्विक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से 18 से 26 जनवरी तक 11-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रांची समेत राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मोरहाबादी मैदान में किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि या बाधा को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षा जांच की गई। रांची उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि 18 जनवरी से शुरू हुई सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि परेड में सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस समेत विभिन्न बलों की 15 टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सेना, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), छत्तीसगढ़ पुलिस, झारखंड सशस्त्र पुलिस, झारखंड जगुआर, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), होम गार्ड और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं अन्य की मिश्रित टुकड़ियों का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ।
वन एवं जलवायु परिवर्तन, ग्रामीण विकास, गृह, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, पर्यटन और स्वास्थ्य सहित 12 विभागों द्वारा विभिन्न विषयों पर रंगारंग झांकियां निकाली जाएंगी। इस बीच, एक व्यापक यातायात योजना बनाई गई है और सोमवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
TagsRanchiमोरहाबादी मैदानराज्यपालतिरंगाहाई अलर्टMorabadi GroundGovernortricolor flaghigh alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





