झारखंड

Ranchi: वन विभाग ने राज्य की 6269 एकड़ जमीन पर हुआ पौधरोपण

Tara Tandi
4 Sep 2024 5:19 AM GMT
Ranchi: वन विभाग ने राज्य की 6269 एकड़ जमीन पर हुआ पौधरोपण
x
Ranchi रांची: वन विभाग ने राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए हजारों एकड़ जमीन पर पौधरोपण किया है. विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में कुल 6268.300 हेक्टेयर वन भूमि पर प्रतिपूरक पौधरोपण किया है. वहीं जंगल में आवागमन की सुविधा के लिए पहले से मौजूद सड़कों की मरम्मत करने का काम भी पूरा कर लिया है. जंगल क्षेत्र में आने वाली 2595.914 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की गई है. सबसे अधिक सड़क की मरम्मत पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के क्षेत्र में की गई है. पीटीआर नार्थ में 265.337 और पीटीआर साउथ में 250.00 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जा चुकी है.
गिरिडीह पूर्वी क्षेत्र में सबसे अधिक पौधरोपण
गिरिडीह पूर्वी क्षेत्र में सबसे अधिक प्रतिपूरक पौधरोपण हुआ है. यहां पर 1555.960 हेक्टेयर में पौधरोपण किया गया है. बोकारो में 528.790 एकड़, हजारीबाग दक्षिणी में 501.730 एकड़, लातेहार में 527.00 एकड़, मेदिनीनगर में 195.589 एकड़, खूंटी में 248 एकड़ और रांची में 333.110 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया है.
किस जिले और वन क्षेत्र के कितने हेक्टेयर में पौधरोपण
जिला/वन प्रमंडल – वन क्षेत्र (हेक्टेयर में )
बोकारो – 528.790
गिरिडीह पूर्वी – 1555.960
धनबाद – 50.00
रामगढ़ – 231.689
देवघर – 56.440
दुमका – 55.652
गोड्डा – 50.00
जामताड़ा – 50.00
पाकुड़ – 141.240
साहिबगंज – 53.240
चतरा उत्तरी – 174.00
चतरा दक्षिणी – 464.00
हजारीबाग पूर्वी – 165.00
हजारीबाग पश्चिमी – 501.730
कोडरमा – 50.00
चाईबासा – 50.00
पोड़ैयाहाट – 100.00
सरायकेला – 170.00
गढ़वा उत्तरी – 100.324
गढ़वा दक्षिणी – 50.00
लातेहार – 527.00
मेदिनीनगर – 195.589
गुमला – 63.420
खूंटी – 248.00
लोहरदगा – 50.00
रांची – 333.110
सिमडेगा – 50.000
कुल – 6268.300
कहां कितने किमी सड़क का हुआ जीर्णोद्धार
जिला/वन प्रमंडल – सड़क (किमी में)
बोकारो – 45
धनबाद – 72
गिरिडीह पश्चिमी – 25
देवघर – 23
दुमका – 87.777
गोड्डा – 04.00
जामताड़ा – 31.90
चतरा उत्तरी – 104.50
चतरा दक्षिणी – 85.50
हजारीबाग पूर्वी – 68.90
हजारीबाग दक्षिणी – 68.20
कोडरमा – 38.50
चाईबासा – 88.00
जमशेदपुर – 107.00
कोल्हान – 200.00
सारंडा – 68.00
गढ़वा दक्षिणी – 64.00
गुमला – 70.00
खूंटी – 10.00
लोहरदगा – 152.00
रांची – 10.00
सिमडेगा – 103.00
पीटीआर उत्तरी – 265.337
पीटीआर दक्षिणी – 250.00
हजारीबाग वाइल्ड लाइफ – 219.00
एलिफेंड प्रोजेक्ट, जमशेदपुर – 70.00
कुल – 2595.914
Next Story