झारखंड
Ranchi: म्युटेशन के लिए कर्मचारी ने ली थी 5 हजार घूस, ACB कोर्ट ने दी 5 साल की सजा
Tara Tandi
30 Sept 2024 3:45 PM IST
x
Ranchi रांची : सरकारी नौकरी में रहते रिश्वत लेने के दोषी नामकुम अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी संजय साव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही अदालत ने संजय पर 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना नहीं देने पर संजय को 9 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. एसीबी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया है. 25 सितंबर को कोर्ट ने संजय को दोषी करार दिया था. सोमवार को उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई हुई. संजय पर दाखिल खारिज करने के एवज में सूचक से 5 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप था. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने उसे रिश्वत की राशि के साथ 24 जुलाई 2010 को गिरफ्तार किया था.
TagsRanchi म्युटेशन कर्मचारी5 हजार घूसACB कोर्टदी 5 साल सजाRanchi mutation employee5 thousand bribeACB courtsentenced to 5 yearsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





