झारखंड

Ranchi: लगातार बारिश के कारण ढ़ह गए कई गरीबों के कच्चे मकान

Bharti Sahu 2
4 Aug 2024 7:28 AM IST
Ranchi:  लगातार बारिश के कारण ढ़ह गए कई गरीबों के कच्चे मकान
x


Ranchi रांची: लगातार बारिश के कारण खूंटी और तोरपा के कई गरीबों के कच्चे मकान धंसने की खबरें आई हैं। कहीं बारिश के कारण, तो कहीं जंगली हाथियों के द्वारा गरीबों के आशिशने को उजाड़ा जा रहा है। खूंटी के बेलवादाग गांव में पारा टीचर यमुना देवी कच्चा मकाल लगातार हो रहे बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। अब उनके पास सर छिपाने को कहीं जगह नहीं बचा है। लगातार हो रही बारिश से दो गरीबों का कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। तोरपा प्रखंड के लुदुमकेल गंगईटोली गांव में शनिवार को भोर चार बजे गरीब विजय हेरेंज का कच्चा मकान ढह गया। उस समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। सभी बाल बाल बच गये। घर गिर जाने से इनके समक्ष रहने की समस्या खड़ी हो गयी है। इसी जर्जर मकान में रहने के लिए मजबूर हैं। भुक्तभोगी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।


Next Story