छत्तीसगढ़

PM मोदी से राज्यपाल रमेन डेका ने की मुलाकात

Nil dhankar
4 Aug 2024 7:26 AM IST
PM मोदी से राज्यपाल रमेन डेका ने की मुलाकात
x

रायपुर/दिल्ली delhi। PM मोदी से राज्यपाल रमेन डेका ने मुलाकात की। राज्यपाल ने X पर लिखा, आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। Governor Ramen Deka

बता दें कि कल राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के आकांक्षी जिलों, ब्लॉक और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर अपनी प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

राज्यपाल ने विशेष रूप से बीजापुर जिले के माओवादी गतिविधियों से प्रभावित ग्राम मुड़ावेडी का उल्लेख किया,जहां सड़कों का विस्तार किया गया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई। जिसके बाद वंचित बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Next Story