झारखंड
Ranchi : 5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
Tara Tandi
31 May 2025 7:00 PM IST

x
Ranchi रांची : 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे. युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने यह जानकारी दी. इसको लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय और अंशुल शरण ने राज्यपाल मुलाकात की.
अंशुल शरण ने बताया कि दामोदर महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बोकारो जिले के तेलमच्चो में होगा. तेलमच्चो में राज्यपाल शाम पांच बजे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे.वह तेलमच्चो में दामोदर नद की पूजा-अर्चना करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय करेंगे.
45 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का होगा आयोजन : अंशुल शरण ने बताया कि दामोदर महोत्सव में सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड और दामोदर घाटी निगम की भी सहभागिता होगी.इसके अलावा इस साल पूरे झारखंड में 45 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन होगा.
TagsRanchi 5 जूनदेवनद दामोदर महोत्सवराज्यपाल मुख्य अतिथिRanchi 5 JuneDevnad Damodar FestivalGovernor Chief Guestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





