झारखंड

रांची : युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Sarita
27 Sept 2022 10:28 AM IST
Ranchi: Dead body of youth found hanging from tree, police engaged in investigation of murder or suicide
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी के पास पेड़ से लटका युवक का शव बरामद किया गया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी के पास पेड़ से लटका युवक का शव बरामद किया गया है. शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने आज सुबह देखा कि पेड़ पर किसी युवक का शव लटका हुआ है. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बता चल पायेगा की युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है.
देर रात अपराधियों ने युवक को मारी गोली
बता दें कि राजधानी में एक ही दिन में दो घटना हुई है. शनिवार की देर रात बूटी मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.
Next Story