झारखंड

Ranchi: CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

Tara Tandi
21 Nov 2024 1:40 PM IST
Ranchi: CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
x
Ranchi रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में सड़क हादसे में कई लोगों के मरने की खबर से मन दुखी है. परमात्मा दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों और अन्य घायलों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज
उपलब्ध कराया जा रहा है


वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों के मृत्यु की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायल सभी लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें


Next Story