झारखंड

रांची : सीसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
1 Oct 2022 11:54 AM IST
रांची : सीसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
x
जिले के खलारी थाना क्षेत्र में एक सीसीएल कर्मी ने आत्महत्या कर ली है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिले के खलारी थाना क्षेत्र में एक सीसीएल कर्मी ने आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान मनोज भुइयां नामक युवक के रूप में हुई है. मनोज भुइयां मूल रूप से खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा के रहने वाला बताया जा रहा है. परिवार वाले ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पढें – देश ने संचार क्रांति के नये युग में प्रवेश किया, प्रधानमंत्री मोदी ने 5G सर्विस लॉन्च की

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. खलारी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं परिजनों का कहना है कि मनोज भुइयां पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान था, लेकिन किसी को अपनी परेशानी नहीं बता रहा था. जिस कारण वो डिप्रेशन में जा रहा था .
Next Story