झारखंड

Ranchi: दो लोगों के शव बरामद, धारदार हथियार से रेता गया गला

Sarita
13 May 2025 7:33 AM IST
Ranchi: दो लोगों के शव बरामद, धारदार हथियार से रेता गया गला
x
Ranchiरांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सोमवार की सुबह दो लोगों के शव बरामद किए गए. खौफनाक बात यह है कि इन दोनों लोगों का गला कटा हुआ मिला. इस पूरी घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है. शव सोमवार की सुबह बरामद किए गए. पुलिस को शक है कि दोनों लोगों की हत्या रविवार रात को की गई|
इस घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. दोनों का गला कटा हुआ मिला है. पुलिस को शक है कि इन दोनों लोगों की हत्या रविवार रात को की गई. इसके बाद हत्यारे शवों को सुनसान जगह पर छोड़कर चले गए हैं|शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. दोनों मृतकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है. उन्होंने बताया है कि उनका गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story