
x
Ranchi रांची: रांची में बर्ड फ्लू के प्रकोप ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी है. दरअसल, रांची-बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से 150 मुर्गियों और एक दर्जन बटेरों की मौत की खबर आई है. बताया जा रहा है कि सैंपल जांच में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. आपको बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद NIHSD ने BAU, वेटनरी कॉलेज और केंद्रीय मंत्रालय को इसकी जानकारी दी|
इसके बाद केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर रांची में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी और अलर्ट रहने का निर्देश दिया. साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में पक्षियों की निगरानी करने के निर्देश दिए. इसके अलावा संक्रमित पक्षियों को नष्ट करने और परिसर को पूरी तरह से साफ करने के निर्देश दिए गए. वहीं, वेटनरी कॉलेज में मृत पक्षियों को उचित तरीके से जमीन में दफनाकर परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया. इसके अलावा पोल्ट्री फार्मों में अनाधिकृत प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
TagsRanchiबर्ड फ्लूदस्तकअलर्टRanchibird fluknocksalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





