
x
Ranchi रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज बुधवार को महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान उन्होंने गंगा मैया से सबके कल्याण की मंगलकामना भी की. बाबूलाल ने एक्स पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा कि आज प्रयागराज के पवित्र महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर पुण्य स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
बाबूलाल ने आगे लिखा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर अपार आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई. महाकुंभ का यह दिव्य वातावरण, संत महात्माओं के दर्शन और श्रद्धालुओं की आस्था वास्तव में अद्भुत और अलौकिक है. गंगा मईया से सबके कल्याण की मंगलकामना करता हूं
आज प्रयागराज के पवित्र महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर पुण्य स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 19, 2025
माँ गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर अपार आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई। महाकुंभ का यह दिव्य वातावरण, संत महात्माओं के दर्शन और श्रद्धालुओं की आस्था वास्तव… pic.twitter.com/M598FbfAWY
देश की एकता का उदाहरण, प्रयाग का महाकुंभ
महाकुंभ स्नान के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यहां आने के बाद जो आनंद मिला मैं उसको शब्दों में बयान नहीं कर सकता. देश की एकता का कोई उदाहरण है तो वो प्रयाग का ये महाकुंभ है. यहां जाति, वर्ग, भाषा क्षेत्र से ऊपर सभी सनातनी हैं. लोग आनंद से डुबकी लगा रहे हैं
#WATCH प्रयागराज: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, "यहां आने के बाद जो आनंद मिला मैं उसको शब्दों में बयान नहीं कर सकता। देश की एकता का कोई उदाहरण है तो वो प्रयाग का ये महाकुंभ है। यहां जाति, वर्ग, भाषा क्षेत्र से ऊपर सभी सनातनी हैं। लोग आनंद से डुबकी लगा रहे हैं।" pic.twitter.com/U3P23hFhRm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
TagsRanchi बाबूलालत्रिवेणी संगमलगाई आस्था डुबकीRanchi BabulalTriveni Sangamtook a dip in faithजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





