झारखंड
Ranchi: भारी बारिश के रेड अलर्ट को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, सभी विभागों को खास निर्देश
Tara Tandi
18 Jun 2025 7:08 PM IST

x
Ranchi रांची : मौसम विभाग ने रांची जिला के लिए 18 और 19 जून को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ जैसी आपदा की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जिला प्रशासन ने इसे लेकर खास तैयारी भी की है.
गांवों में मुनादी और प्रचार
जिला पंचायती राज अधिकारी को कहा गया है कि सभी मुखिया गांवों में मुनादी करवाएं और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दें.
ग्रामीणों को जागरूक करें
ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने और जरूरी सामान जैसे टॉर्च, दवा, सूखा राशन तैयार रखने की सलाह दी गई है.जहां जलजमाव या कोई खतरा हो, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए. सड़क और यातायात व्यवस्था पर खास ध्यान रखा जाए. ट्रैफिक डीएसपी और जिला परिवहन अधिकारी को कहा गया है कि टूटी सड़कें, बह गए पुल या जाम की स्थिति पर नजर रखें.
जिला प्रशासन ने जरूरी संसाधन तैनात रखने और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जनता को देने का निर्देश दिया है. साथ ही नालियों और पेड़ों की निगरानी रखने को कहा गया है. संबंधित विभागों को कहा गया है कि जाम नालियों की सफाई करें, गिरे पेड़ों को हटाएं, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत के इंतजाम रखें.
सभी नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें.
बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें.
घर में जरूरी सामान जैसे – पानी, खाना, दवा, टॉर्च तैयार रखें.
कोई आपात स्थिति हो तो नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें.
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. सभी विभागों को सतर्क किया गया है. जनता से सहयोग और सतर्कता की अपील की गई है ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो. रांची में अगले दो दिन सावधानी बेहद जरूरी है. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.
TagsRanchi भारी बारिशरेड अलर्टप्रशासन अलर्ट मोडसभी विभागोंखास निर्देशRanchi heavy rainred alertadministration alert modeall departmentsspecial instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





