झारखंड

Ranchi: दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूटकर फरार आरोपी , जांच में जुटी पुलिस

Sarita
28 Dec 2024 8:45 AM IST
Ranchi: दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूटकर फरार आरोपी , जांच में जुटी पुलिस
x
Ranchi: राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ होकर लूट, डकैती, छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र से आया है, जहां आज यानी गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार घटना रातू काठीटांड़ स्थित एसबीआई बैंक की है. घटना गुरुवार दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित एसबीआई बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था|
तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए. उन्होंने पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए. बैग में 14 लाख रुपये थे. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | साथ ही पीड़ित से भी जानकारी हासिल की जा रही है|
Next Story