
x
Ranchi Accident: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में बुधवार रात तेज रफ्तार और बेकाबू एसयूवी ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना रात करीब 10 बजे दुर्गा मंदिर के पास हुई। हिनू निवासी धमेंद्र कुमार (40) की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें रेलवे की टीटी अन्नपूर्णा नायडू (50), उनके बेटे कुणाल नायडू (26), संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव शामिल हैं। अन्नपूर्णा नायडू और उनके बेटे कुणाल का इलाज राज अस्पताल में चल रहा है।
प्रशांत गौरव को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, साउथ रेलवे कॉलोनी में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कुछ लोग पैदल रेलवे स्टेशन की ओर लौट रहे थे। तभी डोरंडा की तरफ से तेज रफ्तार काले रंग की एसयूवी आई और सड़क किनारे चल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोग दूर जा गिरे। धमेंद्र कुमार के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी थी।मृतक धमेंद्र कुमार एक मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में काम करते थे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल है।
TagsRanchiAccidentSUV6 लोगोंरौंदाRanchi6 peopleran over जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





