झारखंड
Ranchi: घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम
Tara Tandi
19 May 2025 1:53 PM IST

x
Ranchi रांची : घर में घुसकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना सोमवार की सुबह गोंदा थाना क्षेत्र के कांके डैम स्थित मिलन चौक में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये हैं और सड़क जाम कर दिया है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. मृतक की पहचान रमेश उरांव के रूप में की गयी है.
इसे भी पढ़ें : पटना से हजारीबाग आ रही बस खाई में गिरी, 9 यात्री घायल
जमीन विवाद में हत्या की आशंका
घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आ रही उसके मुताबिक, अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर व्यक्ति को चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गये. अपराधियों ने जिस व्यक्ति हत्या की है, वह जमीन कारोबार से जुड़ा था. आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में हत्या की घटना अंजाम दिया गया है.
TagsRanchi घर घुसकर व्यक्ति हत्यालोगों सड़क जामRanchi A man was murdered after entering his housepeople blocked the roadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





