झारखंड

Ranchi: चलते ऑटो पर गिरा विशालकाय पेड़, चालक की मौत

Sarita
24 Aug 2025 10:45 AM IST
Ranchi:  चलते ऑटो पर गिरा विशालकाय पेड़, चालक की मौत
x
Ranchi रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना-खूंटी मुख्य मार्ग पर दशमाइल चौक के पास कल यानी शनिवार को एक विशाल पेड़ चलती ऑटो पर अचानक गिर गया. पेड़ गिरने से ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई. ऑटो की पिछली सीट पर बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं. मृतक ऑटो चालक की पहचान दशमाइल निवासी 30 वर्षीय अश्विन लकड़ा के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऑटो तुपुदाना से खूंटी जा रहा था. चालक ऑटो की आगे की सीट पर और तीन यात्री पिछली सीट पर बैठे थे. लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच दशमाइल चौक के पास वर्षों पुराना आम का पेड़ अचानक ऑटो पर गिर गया|
घटना की सूचना मिलते ही खरसीदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालकर रिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है और सड़क किनारे खड़े सूखे और कमजोर पेड़ों को काटने को कहा गया है. गौरतलब है कि दो दिन पहले नामकुम के सदाबहार चौक के पास सड़क पर गिरे एक पेड़ से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवती घायल हो गई थी। सड़क किनारे सैकड़ों सूखे और कमजोर पेड़ों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके वन विभाग इस दिशा में कदम उठाने में नाकाम साबित हो रहा है।
Next Story