झारखंड

Ranchi: सर्जना चौक के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग

Tara Tandi
4 Dec 2024 11:02 AM IST
Ranchi: सर्जना चौक के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग
x
Ranchi रांची: मेन रोड के सर्जना चौक स्थित लालजी हीरजी रोड में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी है. अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से बिल्डिंग में आग लगी है. आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है. इसका पता आकलन के बाद ही चल पायेगा.
Next Story