छत्तीसगढ़

इनोवा कार हादसे का शिकार, 6 लोग घायल, मच गई चीख-पुकार

jantaserishta.com
4 Dec 2024 10:18 AM IST
इनोवा कार हादसे का शिकार, 6 लोग घायल, मच गई चीख-पुकार
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. जिले के पाली थाना अंतर्गत मुंगाडिह के पास तेज रफ्तार इनोवा कार एनएच रोड पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इस घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए. कार में 2 छोटे बच्चे भी सवार थे, उन्हें भी सिर और पैर पर चोंटे आई हैं. घायलों में से 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर घंटों की मशक्कत के बाद राहगीरों की मदद से बाहर निकाला. सभी घायलों को पाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार दंपति भिलाई निवासी थे, जो बनारस से वापस भिलाई लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 2 बजे वे सभी दुर्घटना के शिकार हो गए. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story