झारखंड
Ramgarh: सार्वजनिक नाले में गिराई मिट्टी का लोगों ने किया विरोध
Tara Tandi
10 March 2025 8:04 PM IST

x
Ramgarh रामगढ : एक ओर जहां स्वच्छ भारत अभियान का नारा देखने को मिलता है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्वच्छता को गंदगी में तब्दील करते नजर आते हैं. ठीक ऐसा ही नजारा बड़कीपोना पंचायत में देखने को मिला. जब सोमवार को दर्जनों महिला पुरुष रजरप्पा थाने में आकर मामले को लेकर आवेदन दिए. आवेदन में बताया कि बड़कीपोना पंचायत में अखाड़ा टोला से तेतर टोला होते हुए नाली के माध्यम से गंदा पानी का निकासी होता है. ये नाला में जब से गांव बसा है तब से गंदे पानी का निकासी होते आया है.
परंतु अचानक से रामप्रसाद महतो-पिता स्वर्गीय चेतन महतो, नागेश्वर महतो पिता स्वर्गीय जिलू महतो द्वारा नाले के पानी को रोका जा रहा है. इस परिस्थिति में गांव का पानी नाले के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है. जिसे हम सभी ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है. आवेदन में दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर है. थाना में आवेदन देकर ग्रामीणों ने नयाय की गुहार लगायी है. इस संबध में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना में इस प्रकार का आवेदन आया है. मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद ही दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
TagsRamgarh सार्वजनिक नालेगिराई मिट्टीकिया विरोधRamgarh public drainsoil dumpedprotest doneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





