झारखंड

Rajasthan: अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई

Sarita
19 May 2025 11:42 AM IST
Rajasthan: अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई
x
Rajasthan राजस्थान: भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मांडल थाना पुलिस ने एक कंटेनर से 73 किलो 220 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मामला मांडल थाना क्षेत्र का है, थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि गश्त के दौरान कांस्टेबल दिनेश ने बताया कि नेशनल हाईवे 48 पर भीलवाड़ा से जयपुर जाने वाली लेन पर शाहपुरा चौराहे पर एक संदिग्ध ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें दो सफेद रंग की बोरियों में अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने ट्रक चालक से अफीम डोडा चूरा के बारे में पूछा तो उसने कोई उचित जवाब नहीं दिया।
थाने लाकर वजन किया तो 73 किलो 220 ग्राम निकला। पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त जब्त कर वारदात में प्रयुक्त अशोक लीलैंड कंटेनर को जब्त कर चालक प्रदीप (42) पुत्र रामपाल सोनी निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस आरोपी युवक द्वारा अवैध डोडा-पोस्त की तस्करी के बारे में विस्तृत जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मांडल थाना प्रभारी राजपाल, कांस्टेबल सत्यवीर, समर सिंह, दिनेश, रमेश, रामप्रसाद और संपत शामिल थे।
Next Story