झारखंड

रांची में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दो अगस्त तक कई जगह यलो अलर्ट जारी

Sarita
30 July 2022 7:38 AM IST
Rain changed the mood of the weather in Ranchi, Yellow alert issued in many places till August 2
x

फाइल फोटो 

मानसून में रांची शहर में कम बारिश हो रही है। शुक्रवार को पूरे दिनभर बारिश नहीं हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानसून में रांची शहर में कम बारिश हो रही है। शुक्रवार को पूरे दिनभर बारिश नहीं हुई। परंतु दोपहर में कुछ देर के लिए मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इससे लोगों को तपिश से थोड़ी राहत मिली। हालांकि कुछ ग्रामीण इलाकों में अच्छी बरसात हुई।

जुलाई का महीना अब बीत जाएगा इसके बावजूद सूबे में अच्छी बरसात का इंतजार अब तक पूरा नहीं हो पाया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रांची के दक्षिणी इलाकों में आठ मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को राज्य के अन्य हिस्सों में वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है।
एक और दो अगस्त को झारखंड के कुछ इलाकों में अच्छी बरसात का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज इलाकों में एक और दो अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि इस अवधि में रांची में सामान्य बादल छाएं रहने और दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
Next Story